आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक अक्षय प्रताप सिंह व मय हमराह फोर्स ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त आशीष पुत्र मुन्नीलाल को मंगई नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया । पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी के टुल्लु और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया ।