देहरादून: नए साल पर होटल और ढाबों को 24 घंटे खोलने के सरकार के फैसले का राज्य मंत्री मधु भट्ट ने किया स्वागत
नए साल की तैयारी को लेकर राज्यमंत्री मधु भट्ट ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही पर्यटक नगरी भी है और बर्फबारी देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक उत्तराखंड का रुख करते है। जिसके चलते होटल ढाबों को 24 घण्टे खोले रखने का सरकार का फैसला सराहनीय है।