कलान: विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने पहाड़पुर में रामगंगा नदी के कटान का निरीक्षण किया, अधिकारियों को कटान रोकने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर जनपद के कलान तहसील के ग्राम पहाड़पुर में रामगंगा नदी के लगातार हो रहे कटाव को देखते हुए, स्थानीय विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कटाव रोकने का कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।