मांगरौल: सीसवाली में 11 केवी फीडर पर मेंटेनेंस के चलते दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
Mangrol, Baran | May 14, 2025 जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सीसवाली उपखंड के सहायक अभियंता राधेश्याम मीणा ने बताया कि 15 मई गुरुवार को दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक 11 केवी सीसवाली वह पीएचडी लाइनों पर पीएचडी की नई लाइन का कार्य करने के कारण 11 केवी फीडर सीसवाली व पीएचडी फीडर से संबंधित शहर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।