ललितपुर: एंटी करप्शन टीम ने तुवन चौराहे के पास रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों सिंचाई विभाग के सींचपाल को किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन टीम ने जमुनिया निवासी एक महिला किसान को बांध के डूब क्षेत्र में जमीन का पट्टा दिए जाने की एवज में ₹4000 की रिश्वत लेते हुए शहर के तुवन चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी को एंटी करप्शन टीम सदर कोतवाली लेकर पहुंची। जहां पूछताछ के पश्चात उसे मंगलवार शाम करीबन 4:00 बजे अपने साथ लखनऊ ले गई है।