नीम का थाना: नीमकाथाना मे दो दिन से लगातारहओ रही बारिश उमस व गर्मी से आमजन को मिली राहत तापमान मे आई गिरावट
नीमकाथाना में लगातार 2 दिन से इंद्रदेव मेहरबान है । कल दोपहर से ही क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है । कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज बारिश का दौर जारी है। नीमकाथाना में लगातार हो रही बारिश से आमजन को गर्मी व उमस से राहत मिली है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है । बारिश के चलते कई निचले इलाकों में पानी भराव की समस्या होने से आमजन परेशान हो रहा है।