खानपुर कस्बे में विराट हिंदू सम्मेलन के तहत आज शनिवार को शाम 4:00 के लगभग कस्बे में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई वही कलाल समाज की बगीची में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञाननंद ने विशाल धर्म सभा का आयोजन भी किया गया। कस्बे के 6 विभिन्न धार्मिक स्थलों से कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो कि कस्बे के विभिन्न मार्गो से होती हुई त्रिवेणी संगम स्थल गुदरी चौराहा पर पहुंची।