खगड़िया: नवटोलिया: घरेलू विवाद में किशोर ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, अस्पताल रेफर
जिले के चौथम थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद को लेकर एक किशोर ने जहरीले पदार्थ खा लिया जिससे किशोर गंभीर रूप से बीमार हो गया। बीमार युवक की पहचान नवटोलिया गांव के रहने वाले राम प्रवेश सिंह के पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गई है। वहीं पर मंगलवार शाम 7:00 बजे किशोर को गंभीर स्थिति में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया।