सहारनपुर: चिलकाना में मां बाला सुंदरी मेले का भव्य आगाज़, ट्रेनी आईपीएस एएसपी सिमरन सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ
सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र में मां देवी बाला सुंदरी के प्रसिद्ध मेले का भव्य शुभारंभ बुधवार दोपहर हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के बीच किया गया। ट्रेनी आईपीएस एएसपी सिमरन सिंह ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।