अररिया: बैजूपट्टी धनेश्वरी गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Jun 17, 2024 जमीन बटवारा को लेकर भरगामा थाना क्षेत्र के बैजू पट्टी धनेश्वरी गांव में सगा भाई ने सुमित्रा देवी व अरविंद यादव को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिन्हे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जिनका इलाज चिकित्सक की देखरेख मे जारी है। चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद सूचना थाने को भेज दी गई है।