अररिया: मुरबल्ला चौक के समीप बाइक की चपेट में आ जाने से महिला हुई घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Jun 17, 2024 अररिया- फारबिसगंज फोरलेन मार्ग मुरब्बला चौक के समीप बाइक की चपेट में आने से मुरब्बला निवासी एक महिला बतहिया खातून बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे एंबुलेंस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जिसका इलाज डॉ नीरज कुमार की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक महिला को तत्काल सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी गई है।