मोदीनगर: मोदीनगर की विधायक मंजू सिवाच ने मोदीनगर स्थित कार्यालय में बैठकर जनता दरबार लगाया। अलग-अलग लोगों ने अपनी समस्या बताई
मोदीनगर की विधायक डॉक्टर मंजू सिवाच ने अपने मोदीनगर स्थित कार्यालय में बैठकर जनता दरबार लगाया। अलग-अलग लोगों ने अपने-अपने समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। लोगों ने विधायक को बिजली पानी सड़क जैसी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन कर लोगों की समस्याओं के निदान की बात कही है।