सिवनी जिले के केवलारी के खैरलांजी के पास हुए रेल हादसे का असर अब ट्रेन संचालन पर भी देखने को मिल रहा है। घटना के बाद सिवनी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद हादसे की जांच और सुधार कार्य तेजी से किया जा रहा है।