झालरापाटन: जुल्मी में मजदूर ने आत्मदाह का प्रयास किया, खुद पर डीजल डालकर लगाई आग, 90 प्रतिशत झुलसा, हालत गंभीर
झालावाड़ के समीप जुल्मी गांव में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि एक मजदूर ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना में 50 वर्षीय कैलाश पुत्र कालूलाल 90 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार सुबह 7 बताया कि कैलाश ने खुद पर डीजल डालकर आग लगाई