सरयू तट से ध्वजारोहण से पूर्व निकली 551 महिलाओं की कलश यात्रा, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे ध्वजारोहण
Sadar, Faizabad | Nov 20, 2025
अयोध्या। राम मंदिर के शिखर पर होने वाले ध्वजारोहण अनुष्ठान की पूर्व संध्या पर सरयू तट से गुरुवार दोपहर 3:00 बजे 551 महिलाओं की कलश यात्रा भव्य रूप से निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सरयू तट पर मुख्य यजमान एवं राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा द्वारा कलश पूजन के साथ हुई। कलश यात्रा राम पथ से गुजरते हुए रामकोट परिक्रमा मार्ग से राम जन्मभूमि परिसर तक पहुंचेगी