काशी के घाटों पर पौष पूर्णिमा पर कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने किया स्नान
Sadar, Varanasi | Jan 13, 2025 धर्म की नगरी काशी में मकर संक्रांति के पौष पूर्णिमा पर सोमवार सुबह 10 बजे तक काशी के चौरासी घाटों पर मां गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने हजारों की संख्या में आस्था की डुबकी लगाई। मान्यता है कि पूर्णिमा व्रत स्नान करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है। इस कड़ाके की ठंड में गंगा में डुबकी लगाने से मनुष्य पाप मुक्त हो जाते है।