अकोढ़ी गोला: सनात बीघा गांव में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक लड़की हुई घायल, अस्पताल में भर्ती
सनात बीघा गांव में अनियंत्रित बाइक ने एक लड़की को टक्कर मार दी। जिसमें लड़की घायल हो गई। घायल लड़की का नाम शोभा कुमारी बताई जा रही है। लड़की को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाई गई है। चिकित्सक के देखरेख में घायल लड़की का इलाज की जा रही है। घटना के बाद घायल लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।