बेहट: विकासनगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत
मिर्ज़ापुर के विकासनगर रोड पर पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी l हादसे मे अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को कब्जे मे ले लिया और पोस्टमार्टम पर भेज दिया और मृतक की शिनाख्त मे जुट गयी