राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास सड़क पर आवारा विचरण कर रही गाय से एक मोटरसाइकिल टकराकर सड़क के किनारे लेट कर आराम कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति के ऊपर जा गिरी। जिससे हुए हादसे में मोटरसाइकिल में सवार दंपति के अलावा सड़क किनारे लेट कर आराम कर रहा वृद्ध व्यक्ति भी गम्भीर रूप से घायल हो गया।