अम्बाला: जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाए जाएंगे लोकसभा चुनाव, जरूरी दिशा-निर्देश किए जारी: डीसी अंबाला डॉ०शालीन
Ambala, Ambala | Mar 18, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ०शालीन ने कहा कि जिले में लोकसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई हिदायतों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू हो गई है।