सीतापुर: सिमरी भानपुर के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, चार लोग हुए घायल
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के सिमरी भानपुर गांव के पास सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली से एक तेज रफ्तार बाइक जाकर टकरा गई दुर्घटना में बाइक पर सवार चार लोग जख्मी हो गए थे सभी घायलों का उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र हरगांव ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने तीन घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया है जिला अस्पताल पहुंचने पर घायलों का उपचार जारी है।