झाझा: महानवमी पर बारिश ने झाझा नगर क्षेत्र में दुर्गापूजा की रौनक को फीका किया, श्रद्धालु हुए तितर-बितर
Jhajha, Jamui | Oct 1, 2025 शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बुधवार की दोपहर 2:30 बजे से अचानक मौसम ने करवट बदल ली। दोपहर में भारी संख्या में श्रद्धालु झाझा नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में माता दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे थे, तभी तेज बारिश और आकाशीय बिजली के कारण अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालु यहां-वहां छिपने को मजबूर हो गए और पूजा पंडालों में सन्नाटा पसर गया। बारिश से सड़क किनारे लगी अस्था