समस्तीपुर जिले में रविवार को होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग के द्वारा आधे दर्जन पिकअप को जब्त किया गया है। सभी पिकअप को समाहरणालय परिसर में लगाया गया। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पुस्तिका सेंटर पर पहुंचाने को लेकर पिकअप को जब्त किया गया है।