कासगंज: नाबालिग किशोरी को अगवा करने के मामले में वांछित अभियुक्त को ढोलना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
ढोलना थाना पुलिस ने शनिवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम अजय पुत्र ओमकार निवासी गाँव नगला चतुरिया जिला बदायूं है। अभियुक्त नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा करने के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।