ग्वालियर गिर्द: सरकारी मल्टी से गिरकर युवक घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आत्महत्या या हादसा, जांच जारी
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड पर स्थित सरकारी मल्टी से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना सोमवार सुबह नौ बजे की बताई गई है निक्की पाल खुद गिरा है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है फिलहाल इसके बारे में पता नहीं चल सका है।उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस सरकारी मल्टी में ज्यादातर लोग कमजोरवर्गके रहते हैं