रामपुर: कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की हड़ताल 37वें दिन जारी, अधिवक्ता बोले- जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी
Rampur, Rampur | Mar 10, 2025 कचहरी परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल 37वें दिन जारी रही है। अधिवक्ता धरने पर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक की धरना प्रदर्शन हड़ताल जारी रहेगी। अपने चैंबरों को बचाने की लड़ाई अधिवक्ता लड़ रहे हैं। अधिवक्ताओं का साफ कहना है जब तक न्याय नहीं मिलेगा हड़ताल जारी रहेगी। यह तस्वीर सोमवार की शाम 4:00 बजे की हैं।