रामपुर: रौराकला गांव के पास तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से हाईवे क्रॉस कर रहे व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
Rampur, Rampur | Mar 9, 2025 रौराकला गांव के पास तेज एक रफ्तार बुलेट चालक ने एक हाईवे क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी रखवाया है। घटना रविवार की रात्रि 10:30 बजे की बताई जा रही है। उधर घटना के तुरंत बाद बुलेट चालक बुलेट छोड़कर फरार हो गया है।