जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र गांव दोताई में दूल्हे के दोस्तों ने कारों की छत पर खड़े होकर जमकर हुड़दंग किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है गांव में बारात पहुंची तभी बारातियों ने कारों की छत पर खड़े होकर और कार की खिड़की से बाहर निकलकर हुड़दंग करना शुरू कर दिया जिसके चलते गांव की सड़क पर जाम भी लग गया था।