राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई चारामा द्वारा साप्ताहिक पखवाड़ा कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस श्रृंखला के अंतर्गत 8 जनवरी को विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया।