बागपत: कस्बा टटीरी के निकट हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दोनों युवक हुए घायल
Baghpat, Bagpat | Aug 10, 2025 रविवार को करीब साढे दस बजे अलीगढ़ निवासी राम सिंह के मुताबिक वह अपने दोस्त नेतन के साथ सोनीपत की प्राइवेट कंपनी में काम करते है। दोनों बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ जा रहे थे। जब वह कस्बा टटीरी के निकट हाइवे पर पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।