उरई: कोटरा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Orai, Jalaun | Feb 27, 2024 राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला के पति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया महिला खेत में कटाई करने के लिए गई हुई थी, और वह जब वापस नहीं लौटी तब पति ने जाकर देखा तो महिला घायल अवस्था में पड़ी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।