झांसी: खैलार के पशु चिकित्सालय के डॉक्टर द्वारा गौ रक्षको से की अभद्रता, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 2, 2024 झाँसी के खैलार में जब घायल अवस्था में एक गौ सेवक ने गौ माता को देखा। तो तत्काल इसकी सूचना उसने फोन द्वारा पशु चिकित्सक को देना चाहा। लेकिन पशु चिकित्सक द्वारा फोन नहीं उठाया गया। उसके बाद वह गौसेवक पशु चिकित्सक के पास पहुंचा। और फोन ना उठाने पर नाराजगी जाहिर की। जिस पर पशु चिकित्सक द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बाहर निकलने तक की धमकी दे डाली।