होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लगी लोगों की भीड़, सिलेंडर नहीं मिलने से लोग परेशान, वीडियो वायरल
गुरुवार को करीब 10 बजे नर्मदापुरम में एचपी गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सिलेंडर की उपलब्धता में देरी का मुख्य कारण सिस्टम में सर्वर की समस्या है।