ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाया है।पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।दुकान के सेल्समैन सनी चौरासिया निवासी पूरे प्रताप सिंह ने बताया कि, बुधवार की रात हर रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया, गुरुवार को दुकान पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई है।सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।