कुरसाकांटा: छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया, कुर्साकांटा से लेकर अररिया के घाटों में रौनक
लोक आस्था का महापर्व छठ हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। गुरुवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। 4 दिन चलने वाले छठ पर्व की शुरुआत मंगलवार को नहाय-खाय के साथ हुई थी। बुधवार को खरना प्रसाद बना। अब शुक्रवार (8 नवंबर) की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जाए