सुसनेर: ग्राम कायरा में निकाली गई शोभायात्रा, राम-लक्ष्मण जानकी के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की निमित्त आज शनिवार की दोपहर 3 बजे समीपस्थ ग्राम कायरा में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चो ने "मेरा गांव मेरी अयोध्या की थीम पर राम लक्ष्मण जानकी व हनुमान जी की झांकी सजाई। जो पूरी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रही। इस दौरान बड़ी सँख्या में ग्रामवासियों ने यात्रा का स्वागत कर भगवान का पात्र बने बच्चो के दर्शन किये।