धनघटा: कोदवट गांव में जल निकासी व सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन एवं अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोदवट में सड़क निर्माण व जल निकासी की समस्या को लेकर बुधवार को महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। वहीं खंड विकास अधिकारी नाथनगर को ज्ञापन सौंपा, प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि दस हजार आबादी वाले ग्राम पंचायत कोदवट में जाने वाले मुख्य मार्ग का बुरा हाल है पिछले 22 वर्षों से सड़क व जल निकासी के लिए समस्या हो रही है।