मोतिहारी: मोतिहारी पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चार अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार का किया तामिला
मोतीहारी पुलिस ने हत्या का प्रयास मामले में फरार चार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार का विधिवत तामिला किया है। बता दे कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 378/25 हत्या का प्रयास मामले में चार अभियुक्त लगातार ही फरार हैं। जहां न्यायालय के निर्देश पर पुलिस के द्वारा सभी अभियुक्तो के घर पर इश्तेहार की विधिवत कार्रवाई डुगडुगी बजाकर उपस्थित लोगों के समक्ष की गई।