कानपुर: कानपुर के CSA स्टेडियम में सामूहिक विवाह का आयोजन, 600 से ज्यादा जोड़ों ने लिए सात फेरे, रसगुल्ले के लिए हुई मारामारी
CSA स्टेडियम में सामूहिक विवाह में गुरुवार सुबह 10 बजे से शादी के लिए जोड़ो और उनके परिजनों का आना शुरू हुआ। सबसे पहले सभी के बायोमेट्रिक कराई गई। उसके बाद पंडाल के लिए रवाना किया गया। पंडाल में अग्नि साक्षी मारकर 600से ज्यादा जोड़ों ने वैदिक मंत्रों के साथ सात फेरे लिए। वही खाने पीने की पूरी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में कानपुर डीएम आशीर्वाद देने पहुंचे