सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक जोधपुर में थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना राजकन्या के दौरे के चलते पुलिस का अधिकांश जाब्ता VVIP ड्यूटी में तैनात रहा। इसी बीच शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के सामने स्थित ट्रैफिक प्वाइंट पर पुलिसकर्मी नदारद नजर आए। पीक आवर में यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख एक डिलीव