मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलाट समीप जय राम मंडल उर्फ जय सिंह साक्षी को मंगलवार सुबह 8:30 बजे से 9:00 के बीच अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी आक्रोश में परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा राजनगर-मधुबनी मुख्य मार्ग के बीच रामपट्टी लाल चौक पर चारों तरफ से बांस-बल्ला लगाकर सड़क को दिन के 10:00 से 2:00 बजे तक यानी 4 घंटा तक जाम कर दिया।