रैपुरा के रामनगर में आज शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे धान मशीन में फंसकर 50 वर्षीय मजदूर निवासी जिला कौशांबी की मौत हो गई। मृतक धान मशीन में हेल्पर के रूप में काम करता था, वहीं सूचना पर पहुंची रैपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की भरने के बाद हादसे के कारणों को बारीकी से जांच में जुट गई है ,मृतक हर वर्ष धान के सीजन में रामनगर आता था।