इंदौर: बाणगंगा डकैती मामले में आरोपी की जमानत होने के बाद थाना प्रभारी और जांच अधिकारी लाइन अटैच
Indore, Indore | Mar 6, 2024 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के मैनेजर के घर में घुसकर डकैती के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने अलीराजपुर से गिरफ्तार किया था लेकिन गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया तो उसे कोर्ट ने सबूत के अभाव पर जमानत दे दी जिसके कारण इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।