करपी: चैनपुर गांव: पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने गए रिश्तेदारों की पिटाई
Karpi, Arwal | Oct 19, 2025 चैनपुर गांव में रविवार को दोपहर 3:00 बजे पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवाद को समाप्त करने गए दो रिश्तेदारों की पिटाई कर दी गई। दोनों को शहर तेलपा पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी लाया। पुलिस के द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है।