शिवसागर: शिवसागर थाना परिसर में एसपी ने जनता दरबार लगाया, दर्जनों लोगों की फरियाद सुनकर किए निष्पादन
शिवसागर थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने आज सोमवार को दोपहर 1 बजे के करीब जनता दरबार लगाया,जहाँ जनता दरबार में उन्होंने दर्जनों लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनते हुए उनके ऑन द स्पॉट मामलों का निष्पादन किए है।पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने लोगों के फरियाद सुनते हुए उन्होंने थानाध्यक्ष को कई मामलों में त्वरित करवाई को लेकर जरूरी निर्देश दिए है।