तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में युवक घायल, ससुराल जा रहा था युवक। भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव के समीप एक बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। घायल युवक की पहचान पर्सा जिला, नेपाल निवासी अनिकेत प्रसाद 25 वर्षीय के रूप में की गई है।