चान्हो प्रखंड के भाजपा के वरिष्ठ नेता लोवनाथ शाही की मंगलवार दोपहर करीब एक बजे चान्हो पेट्रोल पंप के समीप ऑटो से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राँची स्थित रिम्स भेज दिया। पुलिस के द्वारा फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।