खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले में मुरादाबाद जिला पूरे मंडल में टॉप पर है। यहां दूध से लेकर मसालों और दालों तक में मिलावट पाई गई है। दिसंबर में लिए गए खाद्य पदार्थों के 84 नमूनों में से 43 नमूने मानकों पर फेल हो गए हैं। इस मामले में संबंधित लोगों पर विभाग ने भारी भरकम जुर्माना लगाया है।