फतुहा: दीदारगंज धर्मशाला के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत
Fatwah, Patna | Jan 14, 2026 दीदारगंज धर्मशाला के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान हाजीपुर के रहने वाले आलोक कुमार सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही दीदारगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक हाजीपुर से राघोपुर जा रहा था। मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु एनएमसीएच भेज दिया है।