आज जलालगढ़ प्रखंड के ग्राम निसहारा पंचायत रामदैली में तीन दिवसीय कबीर लीला सत्संग का आज उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 5 बजे तक आयोजित हुआ। तीन दिवसीय कबीर सत्संग में स्थानीय क्षेत्र के आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में कबीर पंथी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।